Blog
Book Trailer : क्यों हर लेखक को अपनी किताब के लिए ट्रेलर बनाना चाहिए
Book Trailer: किताब ट्रेलर
लेखक की पहचान
पाठकों को जोड़ना
सोशल मिडिया का प्रचार
जैसे फिल्म का ट्रेलर जरूरी हो गया हैं , वैसे ही आज के जमाने में किताब का ट्रेलर (Book Trailer) भी जरूरी हो गया हैं | लोगों को टेक्स से ज्यादा विजुअल अच्छा लगने लगा हैं | टेक्स पढ़ने में बहुत समय जाता हैं पर ट्रेलर हमें कम समय में सारी बातें समझा देता हैं |
पहला प्रभाव सबसे बड़ा प्रभाव होता हैं |

दुनिया में सब वस्तुओं का पहला प्रभाव सबसे बड़ा प्रभाव होता हैं | नजरिया, स्पर्श, एहसास जिसके कारण हम उस वस्तु के पास आकर्षित होते हैं | दुनिया में एक और ऐसी महत्वपूर्ण वस्तु हैं : किताब | सब पाठकों को किताब पढ़ने का बहुत शौक होता हैं और नई किताब का ट्रेलर देखते ही उन्हें वह किताब पढ़ने की बेताबी होती हैं | वह जब उस किताब का कवर और शीर्षक देखते हैं तभी उन्हें वह किताब पढ़ने की उत्सुकता होती हैं | पाठक को उत्सुकता होती हैं कि उस किताब में लेखक ने क्या लिखा हैं ये जाने की, वह किताब उनके लिए हैं क्या ? यह जानना चाहते हैं , उस किताब को महसूस करना चाहते हैं | एक ट्रेलर यहीं काम करता हैं |
डिजिटल युग में विजुअल ही राजा है

आज के युग में सब कुछ डिजिटल हो गया हैं और इस कारण लोग टेक्स्ट पढ़ने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते | उन्हें क्लिप्स, रील्स पोस्टर और विडियोज़ पसंद हैं | सबको सब जानकारी तुरंत चाहिए होती हैं ; इसलिए डिजिटल युग में विजुअल ही प्रभावशाली हो गया हैं | विजुअल रंग , चित्र , संगीत और शब्द से सब कुछ बताता हैं और उसका फायदा भी बहुत हैं |जैसे की… ध्यान जल्दी से जाता हैं , संदेश समझ आता हैं और किताब की पहचान बनती हैं ऐसे और फायदे हैं | किताब का ट्रेलर ये लेखक और पाठक के बीच संबंध बनाता हैं | किताब का ट्रेलर(Book Trailer) तुरंत सब जगह हमें दिखता हैं परंतु किताब का पुरा टेक्स हमें जल्दी नहीं दिखता | किताब का ट्रेलर हमें इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया, पब्लिशर की वेबसाइट और युटुब में दिखाई देता हैं और किताब खरीदने के बाद , पब्लिशर के साइट पर या फिर ई – बुक प्लेटफॉर्म पर रिव्यु दिखाई देता हैं |
लेखक का ब्रांड बनता हैं

इस युग में लेखन ही महत्वपूर्ण नहीं होता ; लेखन करने वाला भी महत्वपूर्ण होता हैं | लेखक यह भी एक ब्रांड हैं, जिसकी मार्केट में पहचान किताब का ट्रेलर बनाता हैं | किताब का ट्रेलर यह सिर्फ किताब की जानकारी नहीं देता बल्की लेखक के शैली, सोच, दृष्टिकोण और विषय की भी जानकारी देता हैं | जब पाठक पहली बार ट्रेलर देखते हैं तभी उन्हें किताब के गुणवत्ता के बारे में और लेखक के व्यक्तित्व के बारे में जानने की बेताबी होती हैं | लेखक यह खुद एक ब्रांड होता हैं, वह सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक , युट्यूब में आने वाले ट्रेलर के जरिए सामने आता हैं | जैसे नेता , अभिनेता और निर्देशक को ट्रेलर के जरिए प्रसिद्धि मिलती हैं वैसे ही एक लेखक को भी ट्रेलर के जरिए प्रसिद्धि प्राप्त होती हैं |
पब्लिशर और मिडिया का ध्यान

किताब लिखने के बाद लेखक की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती हैं वह किताब सभी पाठको तक पहुँचाना | यह काम एक आकर्षक ट्रेलर (Book Trailer) ही कर सकता हैं, वही पब्लिशर और मिडिया का ध्यान अपने तरफ तुरंत खीच लेता हैं| आज कल टेक्स्ट बहुत लंबा रहने के वजह से लोगों को वह पढ़ने में कोई दिलजस्पी नहीं रहती , उन्हें विजुअल कंटेंट में दिलजस्बी रहती हैं | अगर किताब का ट्रेलर बहुत अच्छा होगा तो मिडिया उसे कवर करने में ज्यादा देर नहीं करती | पब्लिशर्स को भी ट्रेलर से यह पता चलता हैं कि लेखक सिर्फ लिखना ही नहीं जानते बल्की उनके काम को वह आधुनिक रूप से प्रस्तृत करना भी जानते हैं |
प्रतिस्पर्धा में आगे

आज के समय में लेखन यह एक प्रतिस्पर्धा बन चुकी हैं | हर साल हजारों किताबें प्रकाशित होती हैं और उसमें हमारी किताब सबसे अलग बनाना, भीड में प्रस्तृत करना और पाठकों तक पहुंचाना आसान नहीं होता हैं, वह हमारे लिए प्रतियोगिता से भी कम नहीं होता हैं | इस आधुनिक प्रतियोगिता से आगे बढ़ने का तरीका किताब का ट्रेलर होता हैं | लेखक अपने विचारो को, शैली को और कहानी के झलक को कम समय में प्रस्ततु करने के लिए किताब का ट्रेलर दिखाता हैं , जो लेखक के लिए एक नया मंच होता हैं | लेखक प्रतिस्पर्धा में केवल किताब बेचने के लिए आगे नहीं बढ़ता बल्कि उसकी छवि उसकी पहचान बनाने के लिए भी हिस्सा लेता हैं |
निष्कर्ष :- अगर आप भी साहित्य और रचनाएँ लिखते हैं और आप उन्हें प्रकाशित करना चाहते हैं , उसे किताब का ट्रेलर (Book Trailer) बनाना चाहते हैं तो मेरे पास एक अच्छा सुझाव हैं – नीलम पब्लिकेशन जो आपके कविता और कहानी को किताब में छापेंगे, उसे प्रकाशित करेंगे और साथ में वह ट्रेलर भी बनाएंगे | अगर आपको आपकी कविता और कहानी प्रकाशित करनी हैं तो संपर्क करें –
9892153444/https://publication.sahityanama.com/.
BY- श्रावणी मोहिते.